February 8, 2025

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

बाबा बर्फानी: शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा, टिम्मरसैंण में दर्शन देंगे भोलेनाथ

Baba Barfani: शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा, टिम्मरसैंण में दर्शन देंगे भोलेनाथ| नीती घाटी में होने वाली बर्फबारी बंद होने से टिम्मरसैण महादेव में एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. रूप आ गया है। बर्फ के कई शिवलिंग अपने आकार में उभर कर आ चुके हैं, जो दिखने में अद्भुतता नजर आ रहा है. इन शिवलिंगों का दर्शन करने के लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह और आकर्षण है।

टिम्मरसैण में यह अद्वितीय धार्मिक स्थल है, जो कि अब बर्फ के शिवलिंगों के कारण और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इन शिवलिंगों का दर्शन करने के लिए लोग देश-विदेश से पहुंचते हैं। लेकिन दुःखद बात यह है कि यह स्थान अभी तक अपने संपूर्ण महत्व को दुनिया के सामने प्रस्तुत नहीं कर पा रहा है।

इसका मुख्य कारण है उचित संसाधनों की कमी और प्रचार-प्रसार के अभाव। टिम्मरसैण महादेव की खासियतों और उसके धार्मिक महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए विपणन और प्रसार की आवश्यकता है। अगर इसे सही तरीके से प्रसारित किया जाए, तो यह धार्मिक स्थल एक आध्यात्मिक और पर्यटन उद्यान के रूप में विकसित हो सकता है।

यह भी पढ़े- Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल सीट पर मुद्दो से भटक कर रैबासी पर उलझे प्रत्याशी

नीती घाटी में अदबुद्ध शांति

टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन करके लौटे श्रदालुओं का कहना है कि चमोली में बर्फ से बने शिवलिंग और बर्फ से ढकी नीती घाटी में उन्हें अदबुद्ध शांति महसूस हुई। नीती घाटी से लौटने के बाद शिव भक्त खुश और अद्भुत महसूर कर रहे हैं। रास्ते में भारी हाईवे किनारे बर्फ के साथ बर्फ से लकदक चोटियां व शांति वादियां अलग एहसास महसूस हो रहा है। ये एहसास यात्रियों के मन में टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा को याद रखेगी। श्रदालुओं का कहना है कि नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैण महादेव का प्रचार अमरनाथ की तर्ज पर होता है तो नीती घाटी का विकास तो होगा ही साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

 

टिम्मरसैंण पहुँचे सैकड़ों भक्त

सीमांत नीती घाटी में टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों को भक्तों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। चमोली जिले के जोशीमठ नीति मलारी हाइवे पर बर्फबारी के चलते हाईवे बाधित हो गया था। अब हाइवे के खुलते ही हर रोज सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए टिम्मरसैंण पहुँच रहे हैं। हर रोज पर्यटकों की इतनी भीड़ को सभी स्थानीय कारोबारी में उत्साह बना हुआ है।

नीती घाटी अभी तक बर्फ से ढकी

सर्दियों का मौसम जाते ही राज्य के ग्रीष्म कालीन पर्यटक स्थल खुलने शुरू हो गए हैं। शुरुवात में ही पर्यटकों की भीड़ आनी शुरू हो गई है । चमोली जिले में मौसम के साफ होते ही सीमा सड़क संगठन ने जोशीमठ नीति मलारी हाइवे से बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर दिया है। हाइवे के खुलते ही नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैण महादेव के दर्शन करने के लिए हर दिन श्रदालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सीमान्त घाटी नीती अभी तक भी चारों तरफ से बर्फ से ढकी हुई है। पर्यटक टिम्मरसैण महादेव के दर्शन के साथ ही बर्फ का लुफ्त उठाने के लिए हर सिन सैकड़ों की संख्या में नीती पहुंच रहे हैं।