February 8, 2025

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

Chardham Yatra 2024: चारों धामों के लिए इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण, ऐसे मिलेगी मौसम की जानकारी

Chardham Yatra 2024: चारों धामों के लिए इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण, ऐसे मिलेगी मौसम की जानकारी| उत्तराखंड में मई माह से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। जिसको लेकरप चारधाम यात्रा प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि 8 या 9 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप प्रबंधन का कहना है कि कैंप परिसर में कुछ व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी होनी है। लेकिन चुनाव के चलते यह जारी नहीं हो पाई । चुनाव समाप्त होते ही विभिन्न सुविधाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। वहीं इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को चारों धामों के मौसम के बारे में ट्रांजिट कैंप में जानकारी दी जाएगी। मौसम की अपडेट इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई जाएंगी।

 

यह भी पढ़े- Uttarakhand Board: 10वीं के परिणाम से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए इस निर्णय के पीछे वजह

 

चारधाम यात्रा में मिलेगी मौसम की जानकारी

चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार यात्रियों को मौसम की हर अपडेट ट्रांजिट कैंप में ही दी जाएगी। यात्रियों को चारों धामों के मौसम की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई जाएंगी। इसके लिए ट्रांजिट कैंप में छह एलईडी लगाई जाएंगी। दो वेटिंग रूम और चार बाहर परिसर में लगाई जाएंगी। मौसम की जानकारी के साथ ही तीर्थ यात्रियों को इनके जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी। 25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी सुविधाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। इन सभी एलईडी पर चार धामों में मौसम की स्थिति व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। जिससे तीर्थ यात्रियों को कैंप परिसर में ही मौसम के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

 

यात्री संख्या 60 लाख के पार होने की उम्मीद

पिछले वर्ष चारधाम यात्रा पर करीब 56 लाख तीर्थ यात्री आए थे। यात्रा प्रशासन ने संभावना जताई है कि इस बार यह आंकड़ा 60 लाख के पार जाएगा। तीर्थ यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन चारधाम ट्रांजिट कैंप परिसर में व्यवस्थाएं जुटाने का प्रयास कर रहा है।

पिछले वर्ष मिली थी ट्रांजिट कैंप की सौगात

चारधाम यात्रा प्रशासन को पिछले वर्ष ट्रांजिट कैंप कर सौगात मिली थी। करीब 22 करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन बना है। इस भवन में यात्रा से संबंधित सभी विभागों के कैंप कार्यालय हैं। सबसे ऊपरी तल पर करीब 112 बेड की डॉरमेट्री भी है। इस बार इस डॉरमेट्री को वातानुकूलित किया जाएगा। इसके अलावा भूतल पर पांच बेड का क्लीनिक भी है।