February 7, 2025

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में बारिश की सम्भावना,कुछ जगहों पर अंधड़ चलने की चेतावनी|देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है. आज मैदानी इलाकों में हल्की से लेकर माध्यम बारिश होने की सम्भावना है। पहाड़ों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी भी दी गई है।

ऊँचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और झमाझम बारिश की आशंका है। वहीं मैदानी जनपदों के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात की संभावना है।

तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़े- Free Training To Join Army: सेना में भर्ती होने के लिए मिलेगी फ्री में ट्रेनिंग,चयन प्रक्रिया 10 जून से शुरू