February 8, 2025

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

DEHRADUN : पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली पदयात्रा

देहरादून में कैंट रोड व खलंगा में हरे पेड़ काटे जाने पर बेशक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोक लगा दी है लेकिन पर्यावरण के प्रति प्रेमियों की चिंता अभी कम नहीं हुई है। देहरादून में हरे पेड़ों के विकास की भेंट चढ़ने से कैसे रोका जाए, इसी संकल्प के साथ आज दिलाराम बाजार    से सेंट्रियो मॉल तक पर्यावरण बचाओ पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा में कई विभिन्न संगठनों के पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए। पर्यावरण के प्रति प्रेमियों ने कहा कि हरियाली को होने वाले नुकसान से दून का तापमान लगातार और हर दिन बढ़ रहा है। यहां के बाग-बगीचे हार्लीयाली खत्म हो गए और जलस्रोत सूख रहे हैं।
कहा कि नदी-नालों पर भी अतिक्रमण हो रहा है। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है। सरकार को पेड़ों को काटने से बचाव करना होगा। पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा कहते हैं, अगर इसी तरह पेड़ों काे काटा जाता रहा तो 2047 में विकसित भारत बनने का सपना तो छोड़िए 2037 तक ये दून घाटी हरियाली विहीन हो जाएगी।
एक्टिविस्ट हिमांशु अरोड़ा कहते हैं, जंगलों को काटकर कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है। अगर दून का तापमान 50 डिग्री तक चला जाता है तो हैरान नहीं होना चाहिए। इरा चौहान ने कहा, देहरादून में बढ़ते तापमान को रोकने के लिए नए पौधे लगाने होंगे और पुराने पेड़ों की रक्षा करनी होगी और कटाने से रुकना होगा |
यह पदयात्रा पैड़ो को कटने से रुकने के संकल्प के लिए निकाली गई है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर कहा कि न्यू कैंट रोड का चौड़ीकरण होगा पर बिना पेड़ काटे।

 

मीडियाकर्मियों ने उनसे सड़क के चौड़ीकरण में पेड़ों को काटे जाने के संबंध में प्रश्न भी किये थे । मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना जरूरी है उतना ही सड़क का चौड़ीकरण होगा, पर इक भी पेड़ बिना पेड़ काटे।