Dehradun Nikay Chunav: देहरादून में हुए नगर निकाय चुनाव के नतीजे जाने
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की गिनती के दौरान बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही है। बीजेपी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल देहरादून में मेयर पद के लिए 27007 वोट से आगे चल रहे हैं। 71272 सौरभ थपलियाल को मिले हैं। वीरेंद्र पोखरियाल कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 44265 वोट। नरेंद्र नेगी भाजपा कैंडिडेट ने डोईवाला नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की।
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में कुछ सीटों का परिणाम देखने को मिला। राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बताया गया कि प्रदेश में अध्यक्ष और मेयर सहित पार्षद मतगणना में निर्दलीय ने भी कई सीटों पर मारी बाजी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए इस आंकड़े में रुझान है। परिणाम आने में लग सकता है थोड़ा वक्त।
उत्तराखंड में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 100 चुनाव हुए हैं। कुल 1282 सदस्य पद हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी पार्टी अध्यक्ष पद की 3 सीट जीत चुकी है।और 9 सीटों से आगे चल रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष/मेयर पद पर 4 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसी तरह निर्दलीय के चुनाव लड़ रहे 4 प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं।
सभासद के लिए हो रही मतगणना के दौरान निर्दलीयों का भी जोरदार प्रदर्शन देखा जा रहा है। कुल 1282 सदस्य सीट है, जिसमें से 47 सीट निर्दलीय जीत चुकी है और 67 से आगे चल रहे हैं। बीजेपी कुल 21 सीटे ही जीती। बाकी 75 जगहों पर बीजेपी आगे चल रही है।कांग्रेस 10 सीटों से आगे है और 2सीटों से जीती। और आम आदमी पार्टी 2 सीटों से आगे है।
देहरादून के वार्ड नंबर 64 से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी सुशील ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 65 से भी भाजपा पार्षद प्रत्याशी जीते। और अंजली सिंघल वार्ड नंबर 80 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी 706 वोट से जीती।
More Stories
ONGC Accident: ओएनजीसी में फिर से हुआ हादसा, 4 घायल
Accident: देहरादून में नहीं थम रहे सड़क हादसे,दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
Uttarakhand: भू-कानून और मूल निवास को लेकर भूख हड़ताल,शहीद स्मारक पर फोर्स तैनात