February 7, 2025

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

Earthquake: नेपाल में आए भूकंप से उत्तराखंड में दिखा चमत्कार

Earthquake| नेपाल में आए भूकंप से उत्तराखंड में दिखा चमत्कार: भूकंप के झटको ने जहां एक और नेपाल में जमकर तबाही मचाई तो वहीं इसी भूकंप के झटको से उत्तर भारत के कई सीमावर्ती राज्यों में भी दहशत फैल गई है।  लोग भूकंप से इतना डर गए हैं कि अभी भी अपने घरों के भीतर जाने से डर रहे हैं। जाजरकोट जिले में नलगढ़ नगर पालिका में रहने वाले लोग अभी भी सड़कों पर रह रहे हैं।

शुक्रवार की रात नेपाल की राजधानी काठमांडू से 500 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित जाजरकोट और रुकुम जिले में आए भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप में 253 लोग घायल भी हुए हैं। जाजरकोट जिला भूकंप का केंद्र था। साल 2015 में आए भूकंप के बाद यह नेपाल का सबसे खतरनाक भूकंप था। लेकिन इन्हीं भूकंप के झटको ने एक ऐसे चमत्कार को अंजाम दिया है जिसको देखने के लिए लोगों का मजमा लगा हुआ है।

 

घटना उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के सीमावर्ती तहसील खटीमा की है। जहां के 17 मिल कंचनपुरी ग्रामीण क्षेत्र में सालों से खराब पड़े देशी मार्क नल से भूकंप के झटको के बाद खुदवा खुद पानी आने लगा है। जहां आसपास के लोग इस घटना को देखकर हैरान हो रहे हैं। तो वहीं इस चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे हैं। यही नहीं कुछ लोगों ने तो इस भूगर्भीय घटना को ईश्वरीय चमत्कार से भी जोड़ लिया है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि आज तड़के सुबह जब उन्होंने देखा तो वह भी हैरान रह गए कि इस नल से अपने आप पानी निकल रहा है। जबकि यह नल तो बीते लंबे समय से खराब पड़ा हुआ था। जिनकी हाल ही में मरम्मत भी कराई गई थी। परंतु फिर भी इस नल से पानी नहीं आया था और आज सुबह से ही यह नल बिना किसी के चलाएं खुद पानी दे रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों के लिए यह घटना किसी अद्भुत चमत्कार से कम नहीं है।

इस घटना को चमत्कार मानते हुए कुछ लोग अपनी बीमारियों को दूर करने एवं परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नल से निकल रहे पानी को पी रहे हैं। कुछ लोग तो इस पानी को अपने साथ बोतलों में भरकर अपने घर भी ले जा रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखने वाले लोग इस घटना को भूगर्भीय हलचलों से जोड़कर देख रहे हैं। इस घटना को चमत्कार मानने वाले कुछ लोग जहां इसे अल्लाह से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग महादेव का चमत्कार बता रहे हैं। कारण चाहे जो भी हो लेकिन यह घटना क्षेत्र में बड़े कौतुहल का विषय बनी हुई है।