राज्य सभा नामांकन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य सभा के लिए किया नामांकन|देहरादून। उत्तराखंड भाजपा मे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन दाखिल कर लिया है। आज भट्ट ने विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, महामंत्री संगठन अजय कुमार के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य की तीन राज्यसभा सीटों में से एक राज्यसभा की सीट 2 अप्रैल को रिक्त होने जा रही है। जिसमे वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी काबिज हैं। भाजपा ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा प्रत्याशी नामित किया गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भट्ट को राज्य सभा नामित करने के निर्णय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों से आये एक जमीनी कार्यकर्ता और विभिन्न पदों पर अपने अनुभव तथा कार्यकुशलता को साबित कर आगे बढे भट्ट को मौका मिलना एक कार्यकर्ता के लिए बेहतर निर्णय है। भट्ट के अनुभव राज्य के लिए बेहतर और लाभदायक साबित होंगे।
वही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि हाई कमान ने उन पर विश्वास जताया और वहां जनता हाई कमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.
More Stories
खेलों से सपने साकार: उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य…
तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री
नैनीताल: रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ…