उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से कई लोग दब गए। इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में महाराष्ट्र और रुद्रप्रयाग के यात्री शामिल हैं।
यह हादसा चीरबासा के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं।
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महाराष्ट्र और एक रुद्रप्रयाग का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें:– अजबपुर फ्लाईओवर हादसा: देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, सब इंस्पेक्टर की मौत, सिपाही घायल
घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने दोनों छोरों पर सुरक्षा जवानों को तैनात कर दिया है और आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है।
More Stories
खेलों से सपने साकार: उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य…
तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री
नैनीताल: रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ…