Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भयंकर गर्मी। 50 साल का रिकॉर्ड टूटा|उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है और लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है ऐसे में तेज धूप से लोग बेहाल हैं। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ गई है। खासकर दून में सोमवार को तापमान ने 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 1974 के बाद पहली बार सितंबर में दून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। सितंबर में जहां आमतौर पर रात में एसी बंद कर दिए जाते थे, वहीं बढ़ी गर्मी के कारण अब रात में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मानसून कमजोर हुआ है, जिससे साफ आसमान और बादल न होने के कारण तापमान बढ़ गया है।
यह भी पढ़े- Kedarnath: केदारनाथ पैदलमार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गदेरे में गिरा नेपाली, हेली से किया हायर सेंटर रेफर|
25 और 26 सितंबर को गर्मी से राहत मिलने की संभावना
सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को राज्य के कुछ जिलों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार
वहीं, मंगलवार के तापमान की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है। उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जिससे राहत मिलने के आसार है। रही बात मानसून की विदाई का तो सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।
More Stories
खेलों से सपने साकार: उत्तराखंड के युवाओं की मेहनत से संवरता भविष्य…
तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री
नैनीताल: रामलीला ग्राउन्ड हल्द्वानी में नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ…