February 8, 2025

LIVE SAMIKSHA

KHABAR KA ASAR

Uttrakhand News- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला खेल व कार्यकर्ताओं बलिकाओ को सम्मानित किया

Uttrakhand News- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला खेल व कार्यकर्ताओं बलिकाओ को सम्मानित किया

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कार्यकर्ताओं व खेल क्षेत्र में नाम रोशन कर रही बालिकाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के बिना किसी भी विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारत वर्ष में अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। नारी को हमारे शास्त्रों में महिलाओं के सम्मान में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओ का वास होता है। महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर प्रयास किये जा रहे हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित किये जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उसी दिशा में राज्य सरकार भी महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है ताकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस राज्य में महिलाओं को बराबरी के अवसर प्राप्त हो सके। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों तक गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी आर्थिकी को मजबूती प्रदान कर रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व होली के त्योहार से पहले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट के निर्णय पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। देश की मातृशक्ति को प्रधानमंत्री जी ने आज एक बड़ा उपहार दिया है। इस निर्णय से उपभोक्ताओं को रसोई गैस और भी किफ़ायती दामों में उपलब्ध होगा और एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।

यह भी पढें- Uttrakhand News प्रधानमंत्री द्वारा एक लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओ का लोकार्पण एवं उद्घाठन कार्यक्रम मे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया

इन मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, वरिष्ठ आंदोलन कारी सरोज डिमरी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, सोनी रावत, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, कराटे खिलाड़ी व कोच शिवानी गुप्ता, तनु तेवतिया, मनोरमा, पूनम डोभाल, पुनिता भंडारी, रेखा धमान्दा, रीता गुप्ता, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, रिंकी राणा, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, लक्ष्मी रावत, राजबाला, गीता मित्तल, ममता सकलानी, श्वेता राजपूत, मंजू ममगाई, सोमबाला, पूर्णिमा तायल, बीना देवी, उषा जोशी, तनु रस्तोगी, लक्ष्मी गुप्ता, धनोली देवी, ज्योति रावत, बसंती शर्मा, अनिता सोंधी, माया घले आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।